Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस

हरदोई : प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 11:22 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 11:22 PM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस

हरदोई : प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्ट्रेट में धरना दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त बताया।

loksabha election banner

सभा में कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष कुमार ¨सह ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकारी बनी है तब से कानून व्यवस्था ध्वस्त है। थाने-चौकी भाजपा कार्यालय बन गए हैं। जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध ¨चताजनक हैं। अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पीपी वर्मा ने कहा कि योगी सरकार में लगातार दलितों पर उत्पीड़न जारी है। जमील अहमद अंसारी ने कहा कि इस सरकार में लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। अजीत ¨सह चंदेल, डा.श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध प्रकाश, साधू ¨सह सोमवंशी, नेतम भारती, शशिबाला वर्मा, निर्मान ¨सह यादव, ,दीप ¨सह गौर, अकील खां, रूपलाल, अर¨वद शुक्ला, रामेंद्र तोमर, दिनेश राठौड़, अकील खां, शशिकांत तिवारी, विदुर त्रिवेदी, श्याम प्रकाश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्ष ने अलग दिया धरना

हरदोई : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. राजीव कुमार ¨सह की अगुआई में गांधी प्रतिमा तिकुनिया पार्क पुलिस लाइन के सामने आयोजित धरने को भुट्टो मियां आफताब हैदर, अमलेंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया। चांद बाबू, गो¨वद ¨सह, शिवकुमार गुप्ता, सुनीता देवी, राजाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.