कछौना सीएचसी पर उपचार नहीं मिलती परेशानी
हरदोई : कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर अव्यवस्था छाई हुई है। मरीजों को परेशान
हरदोई : कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना पर अव्यवस्था छाई हुई है। मरीजों को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिलता। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नजर आया। दवा वितरण कक्ष में लगी लंबी-लंबी कतारें पैरासिटामाल, डेक्समैथसोन, बी कांप्लेक्स, आयरन आदि के अलावा कोई दवाएं नहीं है। वहीं मुख्य द्वार पर पड़े कुत्ते स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद साहनी ने बताया कि प्रतिवर्ष बरसात के समय दवाओं का टोटा हो जाता है। कारण यह है कि मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इस वर्ष बरसात अधिक होने के कारण मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिसके चलते दवाओं का अभाव है। यह भी बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं में खासकर अधिक अभाव बना हुआ है। खास बात यह है कि पैरासिटामाल तक मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।