जिला कारागार में बंदी की मौत
श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र श्चह्मद्बह्यश्रठ्ठद्गह्म स्त्रद्बद्गस्त्र
हरदोई : जिला कारागार में एक बंदी की मौत हो गई। बंदी सांस फूलने की बीमारी से ग्रसित था और चोरी की सजा काट रहा था।
शहर कोतवाली के झबरापुरवा निवासी रामस्वरूप 21 जुलाई 2017 से जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार उसके ऊपर कुल सात मुकदमे थे, जिसमें पांच में वह सजा काट चुका था। दो में विचाराधीन था। वह सांस फूलने की बीमारी से ग्रसित था और 26 मार्च से जेल के अस्पताल में ही भर्ती था। रविवार को उसकी हालत खराब हो गई। जेल अधीक्षक डॉ. ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि आनन फानन उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिवारजनों को सूचना दी गई तो वह भी पहुंच गए।