विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरदोई के कृषि वैज्ञानिक को रूस में मिला सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर

By JagranEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 10:37 PM (IST)

-जिले के कटरी तेरवाकुल्ली के एक छोटे से गांव गुलाबपुरवा के रहने वाले हैं डॉ. विष्णु -पिछले पांच सालों से रूस में कर रहे शोध कार्य

हरदोई के कृषि वैज्ञानिक को रूस में मिला सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर
हरदोई के कृषि वैज्ञानिक को रूस में मिला सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर

हरदोई : जिले के छोटे से गांव गुलाबपुरवा में जन्मे डॉ. विष्णु राजपूत दक्षिणी रूस में साउथर्न फेडरल यूनिवर्सिटी में प्रमुख वैज्ञानिक हैं और पर्यावरण प्रदूषण पर पांच वर्षों से शोध कार्य कर रहे हैं। जनवरी की शुरुआत होते ही उन्हें उच्च शोधों व हाई इम्पैक्ट फैक्टर आर्टिकल प्रकाशन के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से सर्टिफिकेट आफ ऑनर दिया गया। यह प्रमाण पत्र उन्हें यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एनातोली मेतेलीत्सा वाइस रेक्टर (उप कुलपति) आफ साइंस एंड रिसर्च ने देकर सम्मानित किया।

130 अंतरराष्ट्रीय उपयोगी शोध किए प्रकाशित : डॉ. विष्णु राजपूत ने 130 अंतरराष्ट्रीय स्तर के अत्यधिक उपयोगी शोध, तथा पांच साइंटिफिक बुक्स प्रकाशित की हैं। आज जहां उनके आधुनिक कृषि शोधों से देश का नाम रोशन हुआ है वहीं जिले को ऐसे युवा वैज्ञानिक पर जिले व क्षेत्रवासियों को उन पर गर्व है।

नैनो कणों में विषाक्तता पर कर रहे शोध : डॉ. विष्णु पर्यावरण में बढ़ रहे नैनो कणों में विषाक्तता पर शोध कर रहे है और बिना पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएं। नैनो कणों के उपयोग की तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। हर वो कण जिसका आकर 100 नैनो मीटर या इससे छोटा हो नैनो कण माना जाता है। किसी नैनो कण की सूक्ष्मता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मनुष्य के बालों का व्यास 60 हजार नैनो मीटर होता है। इतने छोटे आकार पर इन पदार्थों की क्रिया शीलता बदल जाती है। इन्हीं विशिष्ट विशेषताओं के कारण आज ये कण हर क्षेत्र में खास कर कृषि में नैनो फर्टीलिजर्स, नैनो पेस्टीसिड्स के रूप के उपयोग के लिए तैयार हैं, जिनकी थोड़ी मात्रा ही कृषि उत्पादन के लिए काफी लाभकारी कारगर हो सकती है। ऐसे में डॉ. विष्णु के शोधों का महत्व अत्यधिक बढ़ जाता, ताकि इन कणों वाले पदार्थों को सुरक्षित उपयोग में लाया जा सके।