जमीन के विवाद में फायरिग, तीन घायल
- पचदेवरा थानारुआत में ही प्रभावी कार्रवाई कर देती तो ऐसा नहीं होता।
पचदेवरा: पचदेवरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में रविवार को जमीनी विवाद में गोली चल गई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
बड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान महाराज नारायण गांव में ही जमीन पर दीवार बनवा रहे थे। जिस स्थान पर वह निर्माण कार्य करा रहे थे। उसे सुरेश अपनी बता रहे थे और उसी को लेकर काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी। कई बार थाना पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को रफादफा कराकर चली गई। रविवार की सुबह महराज नारायण अपने पुत्रों ब्रम्हप्रकाश, सोनू, रामजी, मोनू के साथ अपनी जमीन पर दीवार निर्माण करा रहे थे। सुरेश आदि ने मना किया, वह भी अपने पुत्रों और भाइयों समेत आ गए। जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सुरेश अपने पुत्रों और भाइयों के साथ मिलकर परिवार के साथ मिलकर परिवार के ही गंगाराम के दो मंजिला मकान पर चढ़ गए और फायरिग करने लगे। जिससे दीवार बनवा रहे सोनू के आंख के नीचे और कनपटी में छर्रा लग गया। रामू और राजकुमार के पेट में छर्रे लग गए। अचानक हुई घटना से अफरा तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की लापरवाही बनी घटना का कारण
बड़ा गांव में दो पक्षों के बीच हुए बवाल में पुलिस की लापरवाही भी कारण रही। काफी दिनों से विवाद चल रहा था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला रफा दफा करती रही। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस शुरुआत में ही प्रभावी कार्रवाई कर देती तो ऐसा नहीं होता।
।रबिबार कि सुवह दीवार उठाने को लेकर सुरेश आदि का महाराज नारायण के पुत्रों से फिर विवाद हो गया जिसे लेकर सुरेश अपने पुत्रों और भाइयों समेत अपने परिवार के ही गंगाराम के दो मंजिल मकान पर चढ़ गए और ताबड़तोड़ फायरिग करने लगे जिससे अपनी दीवार बनवा रहे सोनू के आंख के नीचे और कनपटी में छर्रा लगा है रामजी के पेट और छाती में राजकुमार के पेट में छर्रा लगने से गम्भीर घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रिफर किया गया है।