विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए e-KYC के अलावा ये तीन काम भी करने होंगे, तभी मिलेगी 24वीं किस्त

Published: Tue, 13 Oct 2026 01:22 PM (IST)

किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री, आधार और भूमि सीडिंग पूरी करनी होगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana |

HighLights

  1. 24वीं किस्त हेतु ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य।

  2. आधार और भूमि सीडिंग भी पूरी करनी होगी।

  3. अधूरी प्रक्रिया पर हरदोई में किस्त अटक सकती है।

जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त पाने के लिए किसानों को ई-केवाइसी के साथ फार्मर रजिस्ट्री, आधार सीडिंग और भूमि सीडिंग की प्रक्रिया भी पूरी करानी होगी। इनमें से किसी भी प्रक्रिया के अधूरे रहने पर किसानों को किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

जिले में योजना के तहत आठ लाख तीन हजार किसान पंजीकृत हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में 88 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी 12 प्रतिशत किसान इससे वंचित हैं। इसके अलावा कुछ किसानों की आधार सीडिंग और भूमि सीडिंग की प्रक्रिया भी अधूरी है।

ऐसे किसानों को समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी करानी होंगी। उप निदेशक कृषि डा. राजेश यादव ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, आधार सीडिंग और भूमि सीडिंग भी पूरी करानी होगी।

अन्यथा किसानों की पीएम किसान की 24वीं किस्त अटक सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतवार शिविर लगाए जा रहे हैं। किसान इन शिविरों में पहुंचकर ई-केवाइ्रसी, फार्मर रजिस्ट्री के अलावा अन्य प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में 32 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी, LPG सिलिंडर बुकिंग पर लगी रोक