विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bollywood में छाए हरदोई के अभिषेक मिश्रा, अभिनेता राम कपूर की वेब सीरीज 'हुंकार' में आएंगे नजर

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:49 PM (IST)

पिहानी, हरदोई के युवा कलाकार अभिषेक मिश्रा को करण कपाड़िया और नित्या मेहरा की वेब सीरीज 'हुंकार' में अभिनय का अवसर मिला है।

अभिषेक मिश्रा

अभिषेक मिश्रा

HighLights

  1. पिहानी के अभिषेक मिश्रा को वेब सीरीज 'हुंकार' में मौका।

  2. करण कपाड़िया और नित्या मेहरा की सीरीज जियो हाटस्टार पर।

  3. फातिमा सना शेख, राम कपूर जैसे कलाकार भी साथ।

संवाद सूत्र, हरदोई। पिहानी कस्बे के युवा अभिषेक मिश्रा ने अपनी अभिनय प्रतिभा से बॉलीवुड में पहचान बनाई है। उन्हें चर्चित निर्माता-निर्देशक करण कपाड़िया और नित्या मेहरा की वेब सीरीज 'हुंकार' में अभिनय करने का अवसर मिला है। यह सीरीज 25 सितंबर को जियो हाटस्टार पर रिलीज होगी।

अभिषेक, स्वर्गीय दिनेश चंद्र मिश्रा और शशि मिश्रा के पुत्र हैं। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख, अभिनेता राम कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सैय्यरा और अनीत पड्डा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

अभिषेक की इस उपलब्धि से पिहानी के निवासियों में खुशी की लहर है। परिजनों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अभिषेक ने सीमित संसाधनों में मेहनत से यह मुकाम हासिल कर साबित किया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।

यह भी पढ़ें- नैमिषारण्य-हरदोई-फर्रुखाबाद के बीच नई रेल लाइन की मांग तेज, पर्यटन मंत्री ने रेल मंत्री को लिखा लेटर