Move to Jagran APP

पीसीएस-जे में चयनित प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सामाजिक संस्था आप और हम चेतना मंच की ओर से अहिरोरी के गांव डही में पर्यावरण चेतना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीएस-जे चयनित जिले की आठ प्रतिभाओं और समाजसेवा के लिए नेचुरापैथ डा. राजेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संवर्धन हेतु सर्वाधार स्मृति वाटिका में छायादार व फलदार पौधे रोपित किए गए। राज्यसभा सदस्य डा. अशोक बाजपेई विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू न्यायाधीश सुनील कुमार मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने संयुक्त रूप से पीसीएस-जे में चयनित ऋचा अवस्थी साक्षी मिश्रा आयुषी गोस्वामी अनुभव सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह नवेद अख्तर को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति-पत्र व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नवचयनित न्यायिक अधिकारी अपने विवेक से न्याय करेंगे। उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वाधार सिंह को कर्मयोगी बताया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सर्वाधार सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:25 AM (IST)
पीसीएस-जे में चयनित प्रतिभाओं को किया सम्मानित
पीसीएस-जे में चयनित प्रतिभाओं को किया सम्मानित

हरदोई : सामाजिक संस्था आप और हम चेतना मंच की ओर से अहिरोरी के गांव डही में पर्यावरण चेतना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पीसीएस-जे चयनित जिले की आठ प्रतिभाओं और समाजसेवा के लिए नेचुरापैथ डा. राजेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संवर्धन हेतु सर्वाधार स्मृति वाटिका में छायादार व फलदार पौधे रोपित किए गए।

loksabha election banner

राज्यसभा सदस्य डा. अशोक बाजपेई, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, न्यायाधीश सुनील कुमार मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने संयुक्त रूप से पीसीएस-जे में चयनित ऋचा अवस्थी, साक्षी मिश्रा, आयुषी गोस्वामी, अनुभव सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, नवेद अख्तर को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि नवचयनित न्यायिक अधिकारी अपने विवेक से न्याय करेंगे। उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वाधार सिंह को कर्मयोगी बताया। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सर्वाधार सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। न्यायाधीश सुनील कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय व सामाजिक गतिविधियों के लिए चेतना मंच को सराहा। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि पीसीएस-जे में एक साथ आठ प्रतिभाओं का चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष समीर सिंह, अखिलेश पाठक, पारूल दीक्षित, राजाबक्स सिंह, राजेश सिंह, संग्राम सिंह, प्रद्युम्न सिंह, जनार्दन सिंह, कर्मवीर सिंह चौहान, आर्य उपदेशक विमल द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, रामनरेश शुक्ला, अरूणेश बाजपेई, महेश मिश्र मौजूद रहे। यज्ञशाला निर्माण के लिए दान कर दिया सम्मान

आप और हम चेतना मंच के पदाधिकारियों ने शहर के प्रसिद्ध नेचरोपैथ डा. राजेश मिश्र को सर्वाधार समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया। डा. मिश्र ने सम्मान में मिली 5100 रुपये की धनराशि को उनके गांव डही स्थित यज्ञशाला निर्माण के लिए दान कर दी। कहा कि पर्यावरण की शुद्धता के लिए नियमित यज्ञ जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.