पैडमैन बनेंगी पंचायतें, आशा बांटेंगी नैपकिन
श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ श्चड्डस्त्रद्वड्डठ्ठ
हरदोई: महिलाओं की स्वच्छता को लेकर हरदोई में एक अनोखी पहल की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को निश्शुल्क सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत की ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति के बजट से इसका इंतजाम होगा। सहकारी संस्था पंचायत उद्योग से खरीद कर आशा बहुएं खुद महिलाओं तक सेनेटरी नैपकिन पहुंचाएंगी। प्रदेश में सबसे अलग इस नई पहल से न केवल स्वच्छता की अलख जगेगी, बल्कि खाते में पड़ी रहने वाली धनराशि का भी सदुपयोग होगा।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने यह पहल की है। हर ग्राम पंचायत में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति का खाता होता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में हर वर्ष खाते में 10 हजार रुपये भेजे जाते हैं। ग्राम प्रधान व आशा बहू के संयुक्त हस्ताक्षरों से संचालित खाते में धनराशि पड़ी रहती है, लेकिन उसका प्रयोग नहीं हो पाता। ऐसी दशा में अब हर वर्ष धनराशि भेजने के बजाय जो पंचायतें रुपये खर्च कर लेती हैं, उन्हें ही देना शुरू किया गया है। सरकार की धनराशि का जरूरतमंद लोगों को लाभ मिले, इसके लिए जिलाधिकारी ने इस खाते की धनराशि से सेनेटरी नैपकिन खरीदकर गरीब महिलाओं में बंटवाने की योजना बनाई है। सरकारी आपूर्ति करने वाली सहकारी संस्था पंचायत उद्योग से इसे खरीदा जाएगा। जो महिलाएं जागरूक नहीं हैं, आशा बहुएं खुद उन तक इसे पहुंचाकर इसके लाभ समझाएंगी।
आंकड़ों की नजर में
-जिले में ग्राम पंचायत- 1,306
-गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार- 4.25 लाख
-आशा बहुओं की संख्या - 3,450
---
गरीबी या फिर जागरूकता की कमी से जो महिलाएं सेनेटरी नैपकिन से दूर हैं, आशा बहुएं उन्हें जागरूक करेंगी। ब्लॉक मुख्यालयों पर भी इन्हें रखवाया जाएगा, ताकि वहां से आसानी से गांवों तक पहुंचाया जा सके।
-पुलकित खरे, जिलाधिकारी