Move to Jagran APP

काले दूल्हे को जयमाल..ना बाबा ना

हरदोई : जयमाल के समय दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का काला चेहरा देखा वह आवाक रह गई। इसके बाद तो पे

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 11:01 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 11:01 PM (IST)
काले दूल्हे को जयमाल..ना बाबा ना
काले दूल्हे को जयमाल..ना बाबा ना

हरदोई : जयमाल के समय दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे का काला चेहरा देखा वह आवाक रह गई। इसके बाद तो पेट दर्द का बहाना बनाकर उसने मंडप से खिसक लिया। सुबह तक दुल्हन नहीं आई तो विवाद के बाद बरात वापस लौट गई।

loksabha election banner

हरियावां थाना क्षेत्र के गांव अछुआपुर निवासी युवती की शादी बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरौली में तय हुई थी। तिलक और शादी के सभी कार्यक्रम रविवार को होने थे। गाजे-बाजे के साथ बरात बरौली पहुंची। जहां पर पहले तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ और इसके बाद द्वारचार हुआ। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम होना था। दूल्हा जयमाल स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था। काफी देर के बाद दुल्हन स्टेज के पास पहुंची और दूल्हे का रंग देखकर पेट में दर्द होने का बहाना करते हुए वापस लौट गई। काफी समय तक दुल्हन का इंतजार होता रहा लेकिन दुल्हन स्टेज पर नहीं आई। जिसके बाद दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष को बुलाकर कारण पूछा। तब उन्होंने बताया कि दूल्हे का रंग देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस बात को सुनते ही दूल्हे पक्ष के लोग नाराज हो गए और दुल्हन पक्ष से विवाद होने लगा। देर रात तक दोनों पक्षों में विवाद चलता रहा लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर बरात बिन दुल्हन के लौट आई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.