मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर मांगी निरोगी काया
ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मद्ब ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मद्ब ठ्ठड्ड1ह्मड्डह्लह्मद्ब
हरदोई : शारदीय नवरात्र के द्वितीय दिवस मां ब्रह्मचारिणी का पूजन कर श्रद्धालुओं ने निरोगी काया की कामना की। सुबह से देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पंडाल में भी भक्तों पे पहुंच कर पूजा अर्चना की।
मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। नाम के अनुरुप ही इनका स्वरूप है। मां का दिव्य स्वरूप हमारे भीतर जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस प्रदान करता है। मां संदेश देती है कि परिश्रम करके कमाया गया धन ही हमें असली सुख प्रदान करता है और मुखमंडल पर सच्चाई की आभा देता है। नगर के मां श्रवण देवी मंदिर, मां फूलमती देवी मंदिर, मां दुर्गा देवी मंदिर, शिवभोले मंदिर, पीला मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर, काली मंदिर, छोटा चौराहा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में लोगों ने पहुंच कर मां की अराधना कर वरदान मांगा। शहर में आलू थोक, बावन चुंगी, पंजाबी कालोनी, अग्रवाल धर्मशाला, बंशीनगर में सजे पंडाल में भक्त भारी संख्या में पहुंचे और आरती व पूजन में शामिल हुए। शाम को पंडालों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें भी भक्तों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।