बाइक की खातिर ससुराल में पत्नी की गला काटकर हत्या
द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म द्वह्वह्मस्त्रद्गह्म
बेहटागोकुल (हरदोई): बाइक की खातिर एक युवक ने ससुराल में पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई हत्या में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।
बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मवइया निवासी कल्लू ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह तीन वर्ष पहले लोनार थाना क्षेत्र के कोड़री निवासी नीरू के साथ किया था। संगीता के कोई संतान नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व मां बनने की नौबत आई, लेकिन गर्भपात हो गया। जैसा कि कल्लू ने बताया कि शादी में उसने दहेज में साइकिल दी थी, लेकिन नीरू मोटरसाइकिल मांग रहा था। जिसके लिए उसकी पुत्री को संतान न होने का ताना देकर परेशान करता रहता था। दो माह पहले वह संगीता को मायके में छोड़ गया था। मंगलवार को वह साइकिल से मवइया आया था। बुधवार को भी वहीं पर था। रात में घर के सभी लोग सो रहे थे। नीरू और संगीता एक ही कमरे में सो रहे थे। रात में वह उठा और पहले से ही छिपाकर रखे चाकू से संगीता का गला रेत कर हत्या करने के बाद साइकिल से रात में ही निकल गया। गुरुवार सुबह संगीता की भाभी संगीता (बड़े भाई की पत्नी) जगी तो उसने चारपाई पर खून से लथपथ शव देखा। एएसपी त्रिगुण विसेन ने मौके पर जानकारी ली। वहीं हत्या के बाद फरार हुए वीरू को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। उसने बताया कि शादी में ही उसने मोटर साइकिल मांगी थी, लेकिन उन लोगों ने नहीं दी। संगीता के कोई बच्चा नहीं हो रहा था। वह परेशान हो गया और उसी को लेकर उसने हत्या कर दी। हत्या की योजना बनाकर आया था ससुराल: नीरू मंगलवार को ही संगीता की हत्या का पूरा प्लान बनाकर आया था। चाकू उसके पास ही था। उसने बताया कि मंगलवार को वह हत्या करना चाहता था, लेकिन मौका नहीं मिला। बुधवार रात मौका मिल गया तो उसने पहले संगीता का मुंह दबाया और फिर गला रेत दिया। उसके मुंह से चीख न निकले, इसलिए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई, उसका मुंह दबाए रहा और फिर साइकिल से निकल गया। ससुर कल्लू जाग गए तो उन्हें बता दिया कि ड्रामा देखने जा रहा है।