Move to Jagran APP

पाली कस्बे की शान है भगवंतपुर गांव

हरदोई : ग्राम पंचायत भगवंतपुर पाली कस्बे की शान है। भगवंतपुर भले ही कभी गैर से पहचाना जाता

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:50 PM (IST)
पाली कस्बे की शान है भगवंतपुर गांव
पाली कस्बे की शान है भगवंतपुर गांव

हरदोई : ग्राम पंचायत भगवंतपुर पाली कस्बे की शान है। भगवंतपुर भले ही कभी गैर से पहचाना जाता था लेकिन अब भगवंतपुर ग्राम पंचायत और पाली नगर पंचायत दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। पाली के नाम से भगवंतपुर की आराजी में कॉलेज, उप गल्ला मंडी, विद्युत उपकेंद्र के साथ रामलीला मैदान है। अगर सीधे कहा जाए कि कस्बे की आत्मा भगवंतपुर में है तो गलत नहीं होगा।

loksabha election banner

कई दशकों पूर्व नगर में कमाई कर अपने बच्चों को बेहतर ¨जदगी देने के लिए दूर-दराज गांव के लोग गैर आबाद भगवंतपुर की आराजी में मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह सिलसिला बढ़ता ही गया और नगर पंचायत में इसकी गिनती होने लगी। यहां तक कि कस्बे के कई परिवारों ने अपने मकान भगवंतपुर में बनाकर रहने लगे। मताधिकार से वंचित होने के कारण जब भगवंतपुर वासियों ने अपनी आवाज बुलंद कर नगर पंचायत की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया तो इन लोगों को बाबरपुर की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा दिए गए। पिछली बार नवगठित हुई ग्राम पंचायत में भगवंतपुर का भी चयन हुआ।

सब्जी मंडी होने से किसानों का बना आमदनी का जरिया : भगवंतपुर में रामलीला मैदान पर वैसे तो प्रतिदिन क्षेत्रवासियों को सब्जी मिलती रहती है, मगर गुरुवार व रविवार को लगने वाली सब्जी मंडी में गांव के लोगों की आमदनी का स्त्रोत हो जाता हैं। इन दो दिनों में आस पड़ोस के गांव के किसान अपनी सब्जी दिनभर बेचते रहते हैं। वहीं उपगल्ला मंडी भी कई लोगों की आय का स्त्रोत होने के साथ-साथ कृषक अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करते हैं। विद्युत उपकेंद्र से पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति होती है। शिक्षा क्षेत्र में निभा रहा अहम भूमिका : शिक्षा क्षेत्र में भी भगवंतपुर में संचालित विद्यालय अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां स्थित पंत इंटर कॉलेज बहुत ही पुराना विद्यालय है। कई निजी स्कूल भी यहां खुले हैं। यहां की प्रमुख समस्या : भगवंतपुर में सबसे बड़ी समस्या प्रस्तावित परिवहन विभाग का बस अड्डा न बन पाना है। भूमि कब्जा करने के कारण इसका निर्माण अटका हुआ है। दूसरी बड़ी समस्या उप गल्ला मंडी की शासन द्वारा उपेक्षा करना है। उपेक्षा के चलते वर्षों से टूटी पड़ी बाउंड्रीवाल अभी तक सही नहीं कराई जा सकी है। यहां तक कि मंडी परिसर में बनी गोदाम टीन शेड जर्जर हो गया है। उप गल्ला मंडी की जर्जर हालत देखते हुए भी जिम्मेदार मौन हैं। बोले प्रधान : भगवंतपुर गैर आबाद होने के कारण और यहां के लोगों के नाम मतदाता सूची में न होने के कारण उपेक्षा का शिकार होता चला आ रहा था। जिसके कारण यहां बहुत से विकास कार्य होने हैं। प्रधान अमर प्रकाश बाजपेई ने बताया कि उनके द्वारा खड़ंजा बिछवाने के साथ विद्युत पोल लगवाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.