तापमान स्थिर, नहीं मिली राहत
हरदोई : सोमवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। तेज धूप व उमस के चलते लोग परेशान रहे। तापमान अधिकत
हरदोई : सोमवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। तेज धूप व उमस के चलते लोग परेशान रहे। तापमान अधिकतम व न्यूनतम स्थित रहा।
इधर कई दिनों से गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी व उमस के चलते रात व दिन का चैन लोगों का गायब हो गया है। दिन में जहां तेज धूप से सडकों पर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं उमस के चलते हर समय पसीना बहता रहता है। रात का आलम यह रहता है कि गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान रहते हैं। लो वोल्टेज के कारण पंखों व कूलर भी बेकार साबित हो रहे हैं। लोग उम्मीद जताते हैं कि सुबह गर्मी से निजात मिलेगी। सूर्योदय से पूर्व गर्मी नहीं होगी लेकिन सूर्योदय पूर्व यानि अलसुबह भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलती है। मौसम वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा । न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्दता सुबह 53 व शाम को 32 प्रतिशत रही। यही तापमान रविवार को भी रहा था।