Move to Jagran APP

भूमि विवाद में हुई मारपीट व फाय¨रग

मल्लावां : भूमि विवाद के चलते अनिल गुप्ता के पेट्रोल पंप भगवंत नगर में भाजपा नेता व अपना दल (एस) के

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:24 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:24 PM (IST)
भूमि विवाद में हुई मारपीट व फाय¨रग

मल्लावां : भूमि विवाद के चलते अनिल गुप्ता के पेट्रोल पंप भगवंत नगर में भाजपा नेता व अपना दल (एस) के नेताओं के मध्य मारपीट और फाय¨रग हुई। जिसमें पेट्रोल डलवा रहे वृद्ध गोली लगने से घायल हो गया।

loksabha election banner

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर चुंगी नंबर-1 पर अनिल गुप्ता की पेट्रोल पंप के पास एक प्लाट है। जिसको अपना दल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार के पिता रामकुमार निवासी गोवर्धनपुर व भाजपा युवा मोर्चा के हर्षित गुप्ता के पिता अनिल गुप्ता निवासी बाजीगंज अपना बता रहे हैं। प्लाट का विवाद न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के मध्य विवाद होने लगा, जमकर मारपीट और फाय¨रग भी हुई। जिसमें पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा रहे 80 वर्षीय फत्ते ¨सह निवासी शहाबुद्दीनपुर घायल हो गए। एक पक्ष से रामकुमार, सुशील, सुबोध व आशीष घायल हो गए। तो दूसरी ओर अनिल गुप्ता, हर्षित, व फत्ते ¨सह घायल हो गए। जिनकी सीएचसी पर डॉक्टरी कराई गई।

अनिल गुप्ता निवासी बाजीगंज ने रामकुमार, उनका पुत्र सुबोध उर्फ नग्गू, भतीजे आशीष पुत्र गंगा सरन व राजू पुत्र जगदीश निवासीगण गोवर्धनपुर के विरुद्ध मारपीट करने और सुबोध उर्फ नग्गू के विरुद्ध तमंचे से गोली मारने की तहरीर दी है। रामकुमार ने अनिल गुप्ता, उनके पुत्रों हर्षित, अर्पित निवासी बाजीगंज व साढू के लड़के आदेश पुत्र प्रकाश निवासी गोवर्धनपुर के विरुद्ध रायफल, बंदूक, रिवाल्वर लेकर मारपीट व जान से मारने की तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.