Move to Jagran APP

प्रज्ञा गीत गातीं महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हरदोई : पिहानी में 'आओ आओ सुहागिन नारि कलश सिर धारण करो' प्रज्ञा गीत गाती हुई महिलाआ

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:16 PM (IST)
प्रज्ञा गीत गातीं महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
प्रज्ञा गीत गातीं महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हरदोई : पिहानी में 'आओ आओ सुहागिन नारि कलश सिर धारण करो' प्रज्ञा गीत गाती हुई महिलाओं ने बखरिया और लेहना गांव में विशाल कलश यात्रा निकाली। पीले वस्त्र पहनकर चल रही महिलाओं ने समाज सुधार के नारे लगाए।

loksabha election banner

बखरिया में 51 कुंडीय गायत्री-महायज्ञ की शुरुआत विशाल मंगल-कलश यात्रा के साथ शनिवार को हुई। गायत्री तपोवन हरिद्वार से आए शक्ति कलश का पूजन वैदिक रीति व मंत्रोच्चारण के साथ प्रज्ञापीठ पिहानी पर कलश-पूजन बखरिया प्रधानपति गोपाल ¨सह ने किया। तदोपरांत मंगल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। विशिष्ट अतिथि काकुल जैदी ने मंगल-कलश को सिर पर धारण कर यात्रा शुरू की। यहां से रज-जल लेकर यात्रा प्रज्ञा मंडल बखरिया के लिए रवाना हुई। इस बीच कलश का विभिन्न जगहों पर पूजन हुआ। इस बीच पूजन हरिद्वार से आई श्यामवीर ¨सह की टोली ने कराया और मंच का संचालन अतुल कपूर ने किया। सेवानिवृत्त अपर सदस्य रेलवे बोर्ड केएल पांडेय ने सामूहिक रूप से आरती की। उधर लेहना में निर्मला देवी ¨सह इंटर कालेज के निकट 51 कुंडीय गायत्री यज्ञ कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित कलश यात्रा में तकरीबन एक किलोमीटर लंबी यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल-कलश धारण करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं। बैड बाजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालु गगनभेदी जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। शारदा नहर में जल भरने के बाद टोली नायक प्रियंक दीक्षित ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश पूजन कराया। कलश यात्रा के दौरान डॉ. सूर्यपाल ने खीर वितरित की। नवनीत बाजपेई, रमेश ¨सह, डॉ. मुजाबिर हुसैन जैदी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.