विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी की दूसरी शादी का पता चला तो ससुराल पहुंचा युवक, जेवर मांगने पर परिवार वालों ने पीटा

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:32 AM (IST)

दिल्ली में मजदूरी कर रहे युवक को पत्नी की दूसरी शादी का पता चला। ससुराल पहुंचने पर जेवर और रुपये ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. युवक को पत्नी की दूसरी शादी की जानकारी मिली।

  2. ससुराल में जेवर-रुपये मांगने पर पिटाई हुई।

  3. पुलिस ने चार ससुराल वालों पर FIR दर्ज की।

संवादसूत्र, मल्लावां। दिल्ली में मजदूरी कर परिवार की खुशहाली के सपने संजो रहे युवक को जब पत्नी की दूसरी जगह शादी कर दिए जाने की जानकारी मिली तो वह सच्चाई जानने ससुराल पहुंच गया। ससुर ने पत्नी की दूसरी शादी होने की बात बताई तो युवक ने शादी में दिए गए जेवर और रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इससे नाराज ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सास-ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हरियावां थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी विजय सिंह ने बताया कि उसकी शादी मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के कोकटमऊ निवासी शैलेंद्र सिंह की पुत्री कल्पना से हुई थी। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि चचेरे ससुर राणा सिंह ने उसे बताया कि उसके ससुर ने कल्पना की शादी दूसरी जगह कर दी है।

यह सुनकर वह परेशान हो गया। विजय के अनुसार, एक नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह कोकटमऊ स्थित ससुराल पहुंचा। वहां ससुर शैलेंद्र सिंह से पत्नी के बारे में पूछा तो उन्होंने दूसरी शादी किए जाने की बात कही। इस पर विजय ने पत्नी को दिए जेवर और रुपये लौटाने को कहा।

आरोप है कि इसी बात पर ससुराल वाले गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ससुर शैलेंद्र सिंह, सास रानी उर्फ रन्नो, अलका सिंह और अंकित सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरदोई में 4 जनवरी तक बिना आयोग की अनुमति के नहीं होंगे अधिकारियों के तबादले, निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।