चिपचिपी गर्मी से बेहाल हुए लोग
जिले में अद्रैता बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी से दो चार होना पड़ा। गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे है।
हरदोई : जिले में आर्द्रता बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी से दो चार होना पड़ा। गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने विभिन्न संसाधनों का सहारा लेना पड़ा।
जिले में तापमान में लगातार बढ़ रहा था। बुधवार को आसमान में बादल आने से उमस बढ़ गई। इससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। लोग पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग के विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहने से आर्द्रता बढ़ गई। बुधवार को सुबह 67 फीसदी अर्द्रता दर्ज की गई, वहीं शाम को 42 फीसदी आर्द्रता रही। छह किमी की गति से पछुआ हवा चली। जिले में आर्द्रता बढ़ने से लोगों को उमस के कारण चिपचिपी गर्मी से बेहाल होना पड़ा। गर्म हवाओं के थपेड़े भी सहन करने पड़े। सड़क पर निकलते समय लोगों ने अपने को कपड़े से ढंक कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। वहीं शीतल पेय आदि से अपने को बचाया। भीषण गर्मी में लोगों को लोकल फाल्ट का भी दंश झेलना पड़ा।