विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई के शाहपुर पवार में बनेगा भव्य पंचायत उत्सव भवन, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सौगात

Published: Fri, 11 Sep 2026 06:03 AM (IST)

हरदोई के मल्लावां ब्लॉक के शाहपुर पवार में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत उत्सव भवन का निर्माण होगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. शाहपुर पवार में 1.41 करोड़ का पंचायत उत्सव भवन बनेगा।

  2. मांगलिक और सामाजिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

  3. पंचायतीराज विभाग ने निर्माण को मंजूरी दी, टेंडर प्रक्रिया पूरी।

जागरण संवाददाता, हरदोई। विकास खंड मल्लावां की ग्राम पंचायत शाहपुर पवार में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। पंचायतीराज विभाग ने भवन निर्माण के लिए 1.41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को मांगलिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।

शासन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत उत्सव भवन बनाए जाने की व्यवस्था की है। इसी क्रम में पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने शाहपुर पवार में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए धनराशि भी जारी की गई है।

निदेशक द्वारा पंचायत उत्सव भवन की स्वीकृति भी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत अनुश्रवण प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता ने जिले से प्राप्त डीपीआर का परीक्षण किया है।

अधीक्षण अभियंता की परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर शासन ने भी अनुमोदन दे दिया है। इसके बाद शाहपुर पवार में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

प्रधान प्रतिनिधि संतोष गुप्ता ने बताया कि गंगा कटरी क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी बात है। अब ग्रामीणों को शादी बरात और अन्य सांस्कृतिक कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

एडीओ पंचायत नीरज कुमार ने बताया कि निदेशक का पत्र प्राप्त हो गया है। निविदा आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विधायक आशीष सिंह आशू ने बताया कि कटरी क्षेत्र में बरात घर नहीं थे। इसके लिए मुख्यमंत्री जी से मिलकर अनुरोध किया था। उन्होंने क्षेत्र के लिए एक उत्सव भवन की मंजूरी प्रदान कर क्षेत्र में एक और विकास का पत्थर लगा दिया।