विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई से दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट, 100 के पार पहुंची वेटिंग

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:16 PM (IST)

त्योहारों के बाद और शादी के सीजन के चलते हरदोई से दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सीटों का ...और पढ़ें

दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट।

दिल्ली और पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सीटों का संकट।

HighLights

  1. त्योहारों के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी।

  2. दिल्ली, पंजाब रूट पर वेटिंग लिस्ट 100 पार।

  3. शादी सीजन से आरक्षित सीटों की मांग में वृद्धि।

जागरण संवाददाता, हरदोई। त्योहारों की रौनक खत्म होने के बाद अब नौकरी और कारोबार के सिलसिले में वापस लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। इसके साथ ही शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से ट्रेनों में आरक्षित सीटों की मांग भी बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में दिखाई दे रहा है।

हरदोई रेलवे स्टेशन से 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को कई प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। स्लीपर के साथ एसी श्रेणियों में भी लंबी वेटिंग यात्रियों की चिंता बढ़ा रही है।

दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में 12229 लखनऊ मेल की स्थिति काफी व्यस्त बताई जा रही है। इसके स्लीपर कोच में वेटिंग 100 से 140 के पार पहुंच गई है। वहीं थर्ड एसी में भी 40 से 65 तक प्रतीक्षा सूची चल रही है।

14207 पद्मावत एक्सप्रेस के स्लीपर में 50 से 80 और थर्ड एसी में 15 से 30 तक वेटिंग है। 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी की वेटिंग 45 से 70 के बीच है। हालांकि थर्ड एसी में 5 से 17 तक प्रतीक्षा सूची होने से कुछ यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद है।

15909 अवध असम एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस में भी स्लीपर की वेटिंग 25 से 55 तक पहुंच रही है। इन ट्रेनों के थर्ड एसी में अपेक्षाकृत कम दबाव है। वहीं 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 30 से 50 तक वेटिंग बताई जा रही है।

अमृतसर और फिरोजपुर रूट पर भी सीटों की मारामारी

पंजाब जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की स्थिति नहीं है। 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल के स्लीपर में 65 से 80, थर्ड एसी में 20 से 30 और सेकंड एसी में 8 से 15 तक वेटिंग चल रही है।इसी तरह 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में स्लीपर की प्रतीक्षा सूची 50 से 75 तक पहुंच गई है।

थर्ड एसी में 15 से 28 और एसी इकोनॉमी में 12 से 22 तक वेटिंग है। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 45 से 70 और थर्ड एसी में 18 से 25 तक प्रतीक्षा सूची बनी हुई है। 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस के थर्ड एसी में भी 25 से 45 तक वेटिंग दर्ज की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।