विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में नवविवाहिता समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:20 PM (IST)

हरदोई में मंगलवार देर शाम और बुधवार सुबह नवविवाहिता समेत तीन लोगों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस इसे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. हरदोई में नवविवाहिता सहित तीन लोगों के शव फंदे से मिले।

  2. पुलिस तीनों मामलों को आत्महत्या मानकर गहनता से जांच कर रही है।

  3. मृतकों के स्वजन घटना के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

जागरण टीम, हरदोई। नवविवाहिता समेत तीन लोगों के शव मंगलवार देर शाम फंदे से लटके मिले। दोनों के स्वजन घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच करने में जुटी है। टड़ियावां के ग्राम बरुआर के अखिलेश मजदूरी करते थे। स्वजन के अनुसार सोमवार की सुबह बिना बताए घर से निकले थे। देर शाम तक घर न आने पर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका था।

मंगलवार की शाम गांव के पूरब दिशा में बाग में अखिलेश का शव फंदे से लटका मिला था। स्वजन नशे का आदी होने की बात कह रहे हैं। अखिलेश के परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा दो बच्चे हैं। दूसरी घटना में देहात कोतवाली के ग्राम महोलिया शिवपार की स्वेता गुप्ता की शादी एक वर्ष पहले गांव के ही शुभम गुप्ता के साथ हुई थी। मंगलवार की देर शाम स्वेता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला।

कमरे के अंदर पहुंचे स्वजन उसे फंदे से उताकर जिंदा समझाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में मायके और ससुरालीजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं बिलग्राम के ग्राम म्योरा में बुधवार की सुबह कोमल का कमरे में फंद से लटका मिला। 14 वर्ष पहले कोमल ने राहुल के साथ प्रेम-विवाह किया था। कोमल के दो बच्चे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने संकलित किए। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरदोई में इंडस्ट्रियल एरिया का विस्तार शुरू, 150 किसानों की 64 बीघा जमीन का होगा अधिग्रहण