'... मौत हो गई हमारी', यूपी में इंस्टा पर लिख नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान; एक ही रस्सी से लगाई फांसी
अतरौली में 16 वर्षीय प्रेमी और 14 वर्षीय प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
हरदोई के अतरौली में नाबालिग प्रेमी युगल ने आत्महत्या की।
प्रेमी ने इंस्टाग्राम पर मौत से पहले स्टेटस पोस्ट किया था।
एक ही रस्सी से फांसी लगाकर दोनों ने अपनी जान दे दी।
जागरण संवाददाता, हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने एक ही रस्सी से फांसी लगाई। प्रेमी की उम्र 16 साल और प्रेमिका की उम्र 14 साल है।
प्रेमी ने मौत से पहले इंस्टाग्राम के स्टेटस में 'नटन वाले में फांसी लगा ली, देख लो आकर मौत हो गई हमारी...' लिखकर वायरल किया था।
अगली सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल में देखा तो दौड़कर खेत पहुंचे, जहां दोनों प्रेमी युगलों के शव लटकते हुए मिले। सूचना मिलते ही एडिशनल पूर्वी सुबोध गौतम, इंस्पेक्टर शिवाकांत पांडे मौके पर पहुंचे। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए संडीला भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले हैं, करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छह दिन पहले ही प्रेमिका के पिता को प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई थी। गुरुवार रात में प्रेमिका की मां ने अतरौली थाने पर मुकदमा भी लिखाया था।
