विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में बीड़ी और गाली-गलौज के विवाद में साधु की हत्या, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:43 PM (GMT+05:30)

हरदोई में बीड़ी पीने और छोटे-बड़े साधु होने के विवाद में एक साधु ने अपने साथी साधु की डंडे और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बीड़ी पीने और साधु होने पर हुआ विवाद।

  2. डंडे और कुल्हाड़ी से साथी साधु की हत्या।

  3. आरोपी मुंशीलाल गिरफ्तार, हथियार बरामद, जेल भेजा।

संवादसूत्र, जागरण, कोथावां। बीड़ी पीने और छोटे-बड़े साधु होने की बात पर शुरू हुई कहासुनी हत्या तक पहुंच गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर एक साधु ने अपने ही साथी को पहले डंडे से पीटा और फिर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बेनीगंज के सैर बहादुरपुर चौराहे पर हुई वारदात में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त डंडा और कुल्हाड़ी बरामद कर ली। सोमवार को आरोपित को जेल भेज दिया गया।

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जियनखेड़ा निवासी बाबूलाल उर्फ बबूल साधु थे। शनिवार रात वह सैर बहादुरपुर चौराहे पर दुकानों के बरामदे में ठहरे थे। उनके साथ साधु मुंशीलाल भी था। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह दोनों के बीच बीड़ी पीने और छोटे-बड़े साधु होने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मुंशीलाल ने बाबूलाल से गाली-गलौज शुरू कर दी।

बाबूलाल ने विरोध किया तो मुंशीलाल ने डंडे से उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। उसके विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा और कुल्हाड़ी बरामद कर सोमवार को आरोपित को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- डॉक्टर नदारद, तड़पती महिला के सफाईकर्मी ने लगाए टांके, हरदोई में लापरवाही के बाद गिरी गाज