हरदोई में रोडवेज में 328 आउटसोर्स कर्मचारी होंगे संविदाकर्मी, 30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
हरदोई में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 328 आउटसोर्स कर्मचारियों को 30 सितंबर तक संविदाकर्मी बनाया जाएगा।

रोडवेज में 328 आउटसोर्स कर्मचारी होंगे संविदा कर्मी।
HighLights
हरदोई रोडवेज के 328 आउटसोर्स कर्मचारी बनेंगे संविदाकर्मी।
30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी, मिलेगा लाभ।
कर्मचारियों की आय बढ़ेगी, यात्रा पास और पीएफ सुविधा।
जागरण संवाददाता, हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में आउटसोर्स व्यवस्था के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को अब संविदा व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। हरदोई क्षेत्र के 328 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलने की जानकारी सामने आई है।
निगम की ओर से 30 सितंबर तक मौजूदा आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा पर शामिल करने की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। अभी तक परिवहन निगम के विभिन्न डिपो और कार्यालयों में एजेंसियों के माध्यम से कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही थीं।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन कर्मचारियों को सीधे निगम के संविदा कर्मियों के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के अनुसार वर्तमान में आउटसोर्स कर्मचारियों को 1.75 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
संविदा व्यवस्था में आने के बाद यह बढ़कर 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की आय में इजाफा होगा। संविदा व्यवस्था के तहत पारिश्रमिक बढ़ने के साथ कर्मचारियों को परिवार के लिए यात्रा पास और पीएफ जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
हालांकि नई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी होने के लिए संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। लंबे समय से आउटसोर्स व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए इसे राहत भरा कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सीसीटीवी की निगरानी में होगा मऊ शहर, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर रखी जाएगी नजर
