विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीसीटीवी की निगरानी में होगा मऊ शहर, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर रखी जाएगी नजर

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:43 PM (IST)

मऊ शहर अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा, जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और जिला प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रख सकेगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मऊ शहर में एक करोड़ की लागत से लगेंगे सीसीटीवी कैमरे।

  2. एएनपीआर और हाई-रेजोल्यूशन कैमरे आपराधिक घटनाओं पर रखेंगे नजर।

  3. सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों की होगी निगरानी।

जागरण संवाददाता, मऊ। जनपद का नगर पालिका क्षेत्र अब सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। इससे न सिर्फ आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी बल्कि हर गतिविधियों पर जिला प्रशासन नजर रख सकेगा। यह कार्य नगर पालिका प्रशासन की तरफ से सुरक्षित शहर योजना के तहत कराया जा रहा है।

इसके तहत शहर में एक करोड़ की लागत से एएनपीआर व हाई रिजाल्यूशन वाले कैमरे लगाने जा रहा है। यह दूर से ही सारी गतिविधियों को कैप्चर कर लेंगे।

नगर पालिका क्षेत्र में कुल 45 वार्ड हैं। इसमें शहर क्षेत्र के कई वार्ड काफी संवेदनशील हैं। इन मोहल्लों में अराजक तत्व घूम कर कानून व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों को अंजाम देते है। इससे पुलिस भी परेशान रहती है। अब इन मोहल्लों की निगरानी बढ़ा दी जाएगी।

शहर के सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख तिराहों व चौराहों के ब्रह्मस्थान टैक्सी स्टैंड, रोडवेज के साथ शहर के भीड़-भाड़ ज्यादा जुटती है। इन इलाकों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के साथ की जाएगी।

इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख मंदिर शीतला माता धाम व ढ़ेकुलियाघाट स्थित मऊ महादेव मंदिर, मतलूबपुर व उसके आस-पास के इलाके व डांड़ी मोड़ व उसके आस-पास के इलाकों में स्थाई लेंस वाले हाई रिजाल्यूशन वाले कैमरे लगाएं जाएंगे। यही नहीं इसका स्थाई सर्वर रूम भी बनाया जाएगा ताकि शहर के किसी भी क्षेत्र में अगर कोई घटना घटित होती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

ॉइन हाई रिजाल्यूशन वाले कैमरों के माध्यम से शहर के सार्वजनिक स्थानों व तिराहों व चौराहों पर आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। यही नहीं शहर में अकारण होने वाली घटनाओं व हादसों की सटीक जानकारी प्राप्त होने के साथ ही उसके साक्ष्य भी मौजूद रहेंगे।

शहर की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षित शहर योजना के तहत

एएनपीआर व हाई रिजाल्यूशन वाले कैमरे लगाए जाएंगे। सर्वर रूम से 24 घंटे इसकी निगरानी की जाती रहेगी। शहर के बार्डर पर लगे एएनपीआर कैमरे प्रत्येक गाड़ियों के नंबर प्लेट को आसानी से कैप्चर कर लेंगे। -डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद।