हरदोई में बारिश के दौरान गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर युवती की मौत
हरदोई के मझिला क्षेत्र के गंगूपुरवा गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्ची दीवार ढह गई, जिससे मलबे में ...और पढ़ें

HighLights
हरदोई में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश।
कच्ची दीवार ढहने से युवती संगीता की मौत।
राजस्व टीम और पुलिस ने की घटना की जांच।
जागरण संवाददाता, हरदोई। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश जानलेवा हो रही है। मझिला के ग्राम गंगूपुरवा में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर एक युवती की मौत हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
मझिला के ग्राम गंगूपुरवा मजरा चठिया धनवार के रावेंद्र मजदूरी करते हैं। रावेंद्र के अनुसार उसका मकान कच्चा बना है। सोमवार की सुबह उसकी बेटी संगीता कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। अन्य लोग भी आसपास ही थे। बारिश के चलते कच्ची दीवार ढहने से संगीता मलबे में दब गई।
पास में मौजूद रावेंद्र बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों के सहयाेग से मलबा हटाकर स्वजन ने संगीता को बाहर निकाला। वह लोग अचेतावस्था में सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
संगीता चार भाई बहन थी। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में बारिश के दौरान ढही घर की दीवार, मलबे में दबकर युवती की मौत
