विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते हरदोई रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी, संदिग्धों से हो रही पूछताछ

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:43 PM (IST)

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जीआरपी, आरपीएफ ...और पढ़ें

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते हरदोई रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी।

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते हरदोई रेलवे स्टेशन पर बढ़ी चौकसी।

HighLights

  1. दिल्ली प्रदर्शन के कारण हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी।

  2. जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

  3. संदिग्ध यात्रियों की गहन पूछताछ और पहचान पत्र जांच जारी।

जागरण संवाददाता, हरदोई। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जिले में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला सिविल पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त रूप से हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया है। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक यात्री और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारों, प्लेटफार्मों और प्रतीक्षालयों में जवानों की गश्त बढ़ा दी गई है। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले युवकों को रोककर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है और उनके पहचान पत्रों व सामान की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति या असामाजिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक पांडे ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जवानों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली और उसके नजदीकी स्टेशनों की ओर जाने वाली ट्रेनों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। शासन से मिले दिशा-निर्देशों के तहत यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही किसी भी संदिग्ध हलचल पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के आपसी समन्वय से स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें- पूर्वांचल से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, ट्रेनों के अचानक रद होने से बाराबंकी में यात्री हुए परेशान