विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल से दिल्ली का सफर हुआ मुश्किल, ट्रेनों के अचानक रद होने से बाराबंकी में यात्री हुए परेशान

Published: Sat, 10 Oct 2026 03:36 PM (IST)

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वांचल से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने से बाराबंकी के यात्रियों को भारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बाराबंकी में दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द।

  2. लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई प्रभावित।

  3. यात्रियों को स्टेटस जांचने की सलाह दी गई।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन से पूर्वांचल से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली विभिन्न ट्रेनों को निरस्त किए जाने की सूचना से बाराबंकी स्टेशन पर पूछताछ केंद्र भीड़ और यात्रियों में असमंजस दिखा। सीधा असर बाराबंकी के यात्रियों पर पड़ेगा, क्योंकि जनपद से होकर दिल्ली जाने वाली निरस्त ट्रेनों की सूची में यहां का ठहराव शामिल है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद चलने वाली और 10 अक्टूबर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली पहुंचने वाली सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को सोर्स स्टेशन पर ही रद्द कर दिया गया है।

बाराबंकी होकर जाने वाली रद्द ट्रेनों में 12229 लखनऊ मेल जो रात 10 बजे लखनऊ से चलती है और रात करीब 10 बजकर 35 मिनट पर बाराबंकी रुकती है। 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस जो गोरखपुर से शाम 4 बजकर 20 मिनट पर चलती है और रात में बाराबंकी आती है, तथा 12429 लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस जो लखनऊ से रात 11 बजकर 30 बजे चलती है, शामिल हैं।

इसके अलावा 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट भी रद्द हैं। ये ट्रेनें बाराबंकी के रास्ते नहीं जातीं, लेकिन पूर्वांचल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए विकल्प थीं। स्टेशन अधीक्षक एके रायजादा ने बताया कि लखनऊ मेल व दो अन्य ट्रेनों के रद्द होने की सूचना मिली है। यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले एनटीईएस या आइआरसीटीसी पर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। रद्द ट्रेनों का पूरा किराया वापस मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी में चलती कार बनी आग का गोला, गेट हुए लॉक; अंदर फंसा ड्राइवर जिंदा जला