विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP: हजारों मरी मछलियों से पटा हरदोई का तालाब, मत्स्य पालक ईश्वरदीन को लगी लाखों की चपत

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:47 PM (GMT+05:30)

कोथावां के ग्राम गोनी में एक तालाब में दूषित पानी और कचरा आने से पांच दिनों में करीब 40 क्विंटल ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड तस्वीर।

एआई जनरेटेड तस्वीर।

HighLights

  1. गोनी तालाब में पांच दिन में 40 क्विंटल मछलियां मरीं।

  2. दूषित पानी और कचरा मछलियों की मौत का मुख्य कारण।

  3. मत्स्य पालक ईश्वरदीन को लाखों रुपये का भारी नुकसान।

संवाद सूत्र, कोथावां। संडीला तहसील के भरावन विकासखंड की ग्राम पंचायत गोनी में तालाब की हजारों मछलियां मरने से मत्स्य पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पांच दिनों में करीब 40 क्विंटल मछलियों की मौत हो चुकी है। तालाब में गांव का कूड़ा-कचरा और नालियों का दूषित पानी पहुंचने से मछलियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मछलियों के मरने का सिलसिला अभी भी जारी है। तालाब से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने पानी की जांच कराने और गंदगी तालाब में पहुंचने से रोकने की मांग की है। ग्राम गोनी निवासी ईश्वरदीन ने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले उन्होंने प्रशासन से डेढ़ हेक्टेयर तालाब का मत्स्य पालन के लिए पट्टा कराया था। इसका प्रतिवर्ष 19,100 रुपये लगान जमा करते हैं।

करीब एक वर्ष पहले गोरखपुर से रोहू, चाइना सहित विभिन्न प्रजातियों की लगभग 20 लाख मछलियों के बच्चे ढाई लाख रुपये में खरीदकर तालाब में छोड़े थे। इनके पालन-पोषण पर भी लाखों रुपये खर्च किए। ईश्वरदीन के अनुसार बरसात में गांव की नालियों से कूड़ा-कचरा और सड़ी-गली गंदगी तालाब में पहुंचने लगी। इसके बाद मछलियां मरने लगीं। रोकथाम के लिए करीब 30 हजार रुपये की दवाएं भी डालीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पांच दिनों में करीब 40 क्विंटल मछलियां मर गईं। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए प्रशासन से तालाब के पानी की जांच और समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।