विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव के लिए 12.81 लाख फर्जी मतदाताओं का शुरू हुआ वेरिफिकेशन, फिर घर-घर जाएंगे BLO

Published: Tue, 21 Apr 2026 08:42 PM (IST)

हरदोई में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से 12.81 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का अभियान शुरू हो गया ...और पढ़ें

फर्जी मतदाताओं का शुरू हुआ वेरिफिकेशन।

फर्जी मतदाताओं का शुरू हुआ वेरिफिकेशन।

HighLights

  1. हरदोई में 12.81 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन।

  2. पंचायत चुनाव मतदाता सूची का तीसरा पुनरीक्षण अभियान।

  3. BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की जांच।

जागरण संवाददाता, हरदोई। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में तीसरी बार पुनरीक्षण अभियान में 19 विकास खंडों की 1293 ग्राम पंचायतों में संभावित 12,81,074 डुप्लीकेट मतदाताओं का मंगलवार से सत्यापन शुरू किया गया, जोकि 28 मई तक चलेगा। उसके बाद 10 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इस बार कछौना ब्लाक में सबसे ज्यादा संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं।

पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में पहले दिसंबर में पुनरीक्षण हुआ था, जिसमें 104154 मतदाता जु़ड़े थे। इसके बाद आयोग की तरफ से ब्लॉक स्तर के 2873716 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या भेजकर उनका सत्यापन कराया गया।

सत्यापन के बाद 91251 मतदाता डुप्लीकेट मिले और जिला स्तर पर सत्यापन के बाद 22 अप्रैल को सूची जारी होनी थी, लेकिन उसी बीच एक और जिला स्तर पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई, जिसमें जिले में 12,81,074 संभावित डुप्लीकेट मतदाता मानते हुए उनका सत्यापन शुरू किया गया है।

ब्लॉक बार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं पर एक नजर

 

ब्लॉक का नाम संभावित डुप्लीकेट मतदाता
अहिरोरी 87,990
कछौना 59,226
कोथावां 70,725
ताड़ीवान 64,942
तोडारपुर 55,211
पिहानी 64,067
बेहंदर 67,124
बावन 78,000
बिलग्राम 81,383
भर्कनी 76,707
भरावन 71,178
मल्लावां 48,684
माधौगंज 69,183
शाहाबाद 57,315
संडीला 73,702
सुरसा 74,675
हरपालपुर 62,048
हरियावां 58,753
कुल 12,81,074