खून से भरी मांग, शादी की बात आई तो धर्म का दिया हवाला; नेपाल से न्याय की उम्मीद में हरदोई पहुंची महिला
नेपाल की एक महिला ने हरदोई के मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें
-1792237571251_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
मुस्लिम युवक ने खून से महिला की मांग भरी।
डेढ़ वर्ष लिव-इन में रहने के बाद शादी से इनकार।
महिला के हिंदू होने का हवाला देकर विवाह से मुकरा।
जागरण संवाददाता, हरदोई। पहले उंगली काटकर मुस्लिम युवक ने अपने खून से महिला की मांग भरी और पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगा। करीब डेढ़ वर्ष तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखने के बाद जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने महिला हिंदू होने का हवाला देकर इन्कार कर दिया। नेपाल की रहने वाली महिला ने पिहानी के मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।
युवक से शादी की उम्मीद लेकर नेपाल से हरदोई पहुंची महिला का शुक्रवार रात शहर के एक होटल में उससे विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हुई और शनिवार सुबह होटल के बाहर हंगामा शुरू हो गया। लोगों की भीड़ जुटने पर पहुंची पुलिस दोनों को शहर कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेपाल के कंचनपुर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला के अनुसार, वह पति से अलग होकर मायके में रह रही है। करीब डेढ़ वर्ष पहले सिर में चोट लगने पर इलाज कराने लखीमपुर खीरी के पलिया कस्बे स्थित अस्पताल आई थी। वहीं उसकी मुलाकात पिहानी निवासी उबैद से हुई। बातचीत बढ़ने पर दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। महिला का आरोप है कि उबैैद ने अपनी उंगली काटकर खून से उसकी मांग भरी और उसे पत्नी मानकर साथ रहने लगा।
शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी विश्वास में वह 15 अक्टूबर को नेपाल से उबैद से मिलने हरदोई पहुंची। महिला का आरोप है कि शादी की बात करने पर उबैद और उसकी बहन ने उसके हिंदू होने का ताना दिया और विवाह से इनकान कर दिया।
शुक्रवार रात युवक उसे शहर के एक होटल में ले गया, जहां इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। शनिवार सुबह होटल के बाहर दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि उवैद नाम के युवक पर आरोप हैं। पुलिस जांच कर रही है। महिला की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
