विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में चारागाह की जमीन पर बने मकान पर चला बुलडोजर, पूर्व प्रधान ने की थी शिकायत पर हुई कार्रवाई

Published: Wed, 14 Jan 2026 05:17 PM (IST)

हरदोई के कछौना स्थित भीरीघाट गांव में नेशनल हाइवे पर चारागाह की भूमि पर बने अवैध मकानों को बुलडोजर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अवैध मकानों को बुलडोजर से जमींदोज किया गया।

  2. चारागाह की भूमि पर था अवैध निर्माण।

  3. पूर्व प्रधान की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

संवाद सूत्र, कछौना। भीरीघाट गांव में नेशनल हाइवे पर अपनी वाटिका में चारागाह की भूमि पर बनाए गए अवैध मकानों को बोलडोजर से जमींदोज कर दिया गया और भूमि को मुक्त कराया गया।


पतसेनी देहात के पूर्व प्रधान शिवपाल ने जिला अधिकारी अनुनय झा से शिकायत की थी। जिसमें आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत पतसेनी देहात में चाराहाह की भूमि पर वाटिका का निर्माण वर्तमान प्रधान मुख्तार व ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार व लेखपाल अनूप शुक्ल की ओर से कराया गया था। उस जमीन पर एक महिला को कब्जा करा दिया गया और उस पर मकान बनवाएं जा रहे हैं। जो की वाटिका की चाहर दीवारी तोड़कर निर्माण कराया जा रहा है।

उप जिलाधिकारी संडीला नारायणी भाटिया के निर्देश पर बुधवार को राजस्व निरीक्षक शिव रूप द्विवेदी, राजस्व कर्मी अनूप शुक्ला, अनिल शुक्ला व ग्राम प्रधान मुख्तार की मौजूदगी में चारागाह की जमीन पर बने अवैध रूप से बने पक्के मकान को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया है। चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया।