विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में आलू की खेती के लिए उद्यान विभाग की पहल, डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में आएगी सब्सिडी

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:48 PM (IST)

हरदोई में उद्यान विभाग ने आलू किसानों के लिए उन्नत बीज की बिक्री शुरू की है। किसानों को 1000 रुपये ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. उद्यान विभाग ने हरदोई में आलू बीज बिक्री शुरू की।

  2. किसानों को प्रति क्विंटल 1000 रुपये अनुदान मिलेगा।

  3. अनुदान राशि डीबीटी से सीधे खाते में भेजी जाएगी।

जागरण संवाददाता, हरदोई। आलू का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नतिशील बीज उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग ने आलू बीज की बिक्री शुरू कर दी है। किसानों को नकद मूल्य पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान भी दिया जाएगा। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किसानों को बीज वितरित किया जाएगा।

जनपद में करीब 14,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी उद्यान निदेशालय की ओर से किसानों के लिए उन्नतिशील प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया गया है। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि 15 अक्टूबर से बीज की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसमें कुफरी चिपसोना-1, कुफरी मोहन और कुफरी पुखराज प्रजातियों का एफ-1 सीड साइज बीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि आलू बीज की निर्धारित दर 3,630 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और फोटो जमा करना होगा। अनुदान की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

अनुदान मिलने पर किसानों को बीज 2,630 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर पड़ेगा। बताया कि इच्छुक किसान बीज की उपलब्धता और खरीद संबंधी जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- हरदोई में पुलिस हुई ठगी का शिकार, थानों में CCTV कैमरे लगाने के नाम पर 52.51 लाख रुपये लेकर भागी फर्म