विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में आलू बीज पर किसानों को मिलेगा एक हजार रुपये प्रति क्विंटल अनुदान, सीधे खाते में भेजा जाएगा पैसा

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:37 PM (IST)

हरदोई में उद्यान विभाग ने किसानों को आलू का उन्नत बीज उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है, जिससे उत्पादन बढ़ेगा। ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. आलू बीज पर ₹1000 प्रति क्विंटल अनुदान मिलेगा।

  2. अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में आएगी।

  3. उन्नत कुफरी प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, हरदोई। आलू का उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नतिशील बीज उपलब्ध कराने के लिए उद्यान विभाग ने आलू बीज की बिक्री शुरू कर दी है। किसानों को नकद मूल्य पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान भी दिया जाएगा। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किसानों को बीज वितरित किया जाएगा।

जनपद में करीब 14,500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की जाती है। हर बार की तरह इस बार भी उद्यान निदेशालय की ओर से किसानों के लिए उन्नतिशील प्रजातियों का बीज उपलब्ध कराया गया है।

जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि 15 अक्टूबर से बीज की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसमें कुफरी चिपसोना-1, कुफरी मोहन और कुफरी पुखराज प्रजातियों का एफ-1 सीड साइज बीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि आलू बीज की निर्धारित दर 3,630 रुपये प्रति क्विंटल है। किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और फोटो जमा करना होगा।

अनुदान की धनराशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। अनुदान मिलने पर किसानों को बीज 2,630 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर पड़ेगा। बताया कि इच्छुक किसान बीज की उपलब्धता और खरीद संबंधी जानकारी के लिए जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अयोध्या में दुर्गापूजा महोत्सव के चलते तीन दिन लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रूट से होगा वाहनों का आवागमन