अयोध्या में दुर्गापूजा महोत्सव के चलते तीन दिन लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रूट से होगा वाहनों का आवागमन
अयोध्या में दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शाम 4 बजे से मेला समाप्ति तक कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

तीन दिन रहेगा यातायात डायवर्जन प्लान।
HighLights
दुर्गापूजा महोत्सव के लिए अयोध्या में यातायात डायवर्जन लागू।
17 से 19 अक्टूबर तक शाम 4 बजे से प्रतिबंध प्रभावी।
कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित।
संवाद सूत्र, अयोध्या। दुर्गापूजा महोत्सव (सप्तमी, अष्टमी व नवमी) के दृष्टिगत शहर में यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। यह डायवर्जन 17, 18 और 19 अक्टूबर के लिए है। विसर्जन शोभायात्रा के अलग से डायवर्जन प्लान जारी किया जाएगा। शहर में शाम चार बजे से मेला समाप्ति तक यातायात डायवर्जन एवं प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।
रिकाबगंज चौराहा से कसाबबाड़ा, फतेहगंज की ओर केवल एंबुलेंस एवं मरीजों से जुड़े वाहनों को ही जाने की अनुमति रहेगी। अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रमुख डायवर्जन एवं प्रतिबंधित मार्ग
- गुदड़ी बाजार एवं रिकाबगंज चौराहा से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन नियांवा मार्ग होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- रीडगंज चौराहा से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। चौक घंटाघर जाने वाले वाहन रीडगंज आंख अस्पताल तिराहा (रामपथ) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- फतेहगंज चौराहा से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन जीआइसी ओवरब्रिज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बेनीगंज तिराहा से गुदड़ी चौराहा की ओर टेंपो, ई-रिक्शा आदि समस्त कामर्शियल वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये सभी वाहन बेनीगंज चौराहा से देवकाली मार्ग होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- शांति चौक, नवीन मंडी चौराहा एवं पहाड़गंज तिराहा से अग्रसेन तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये सभी वाहन एनएच-27 होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- सिंधी कालोनी चौराहा से रामनगर तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन परिक्रमा मार्ग होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- रामनगर तिराहा व जनौरा मोड़ से नाका हनुमानगढ़ी की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नाका हनुमानगढ़ी जाने वाले वाहन परिक्रमा मार्ग होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- जीआईसी ओवरब्रिज तिराहा से मकबरा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। समस्त वाहन रेलवे स्टेशन से मोदहा होते हुए परिक्रमा मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- जीआईसी गेट के आगे फतेहगंज ओवरब्रिज सर्विस लेन से फतेहगंज की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। फतेहगंज की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन फतेहगंज ओवरब्रिज होकर देवकाली मनूचा तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
