विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में दहेज हत्या का आरोप, विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:42 AM (IST)

हरदोई में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मायके पक्ष ने दहेज की ...और पढ़ें

मृतका की फाइल फोटो। जागरण

मृतका की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. हरदोई में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से मिला।

  2. मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

जागरण संवाददाता, हरदोई। विवाहिता का शव बुधवार शाम घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज की माँग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटका ने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच के विरुद्ध एफ आइ आर दर्ज की है।

उन्नाव के फत्तेपुर चौरासी के ग्राम शिव पूरी की प्रियंका की शादी एक वर्ष पहले माधौगंज के ग्राम गौरा के मुकेश के साथ हुई थी, प्रियंका की एक माह की बेटी है, बुधवार की शाम प्रियंका का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। स्वजन फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए, चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मायके से पिता आदि मौके पर पहुंचे,थाने में तहरीर दी। भाई अजीत का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित कर रहे थे,मांग पूरी न होने पर मारपीट कर हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया।

यह भी पढ़ें- हरदोई में 8.09 करोड़ की लागत से बनेंगी तीन नई सड़कें, जल्द शुरू होगा निर्माण

बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने पति, सास, ससुर देवर,ननद के विरुद्ध दहेज हत्या की एफ आइ आर दर्ज की। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी में सात माह की गर्भवती पत्नी को पीटकर मार डाला, बचाने आई मां को भी आई चोट