विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में 8.09 करोड़ की लागत से बनेंगी तीन नई सड़कें, जल्द शुरू होगा निर्माण

Published: Wed, 09 Sep 2026 04:48 PM (IST)

हरदोई के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए 8.09 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बालामऊ में तीन सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली।

  2. कुल 8.09 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।

  3. टेंडर प्रक्रिया शुरू, जल्द निर्माण कार्य होगा।

संवाद सूत्र, हरदोई। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में शासन ने तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 8.09 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के प्रस्ताव पर स्वीकृत इन परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके पूरा होते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और कई हजार लोगों को राहत मिलेगी।

स्वीकृत कार्यों में सिरौली कन्जौरा मार्ग से धनाराम माडर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण के लिए 3 करोड़ 22 लाख 48 हजार रुपये, ऊगपुर से महमूदपुर कला मिसिंग लिंक मार्ग के लिए 1 करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये तथा भैंनगांव प्राथमिक विद्यालय से कुलमिनखेड़ा मार्ग तक मिसिंग लिंक के नवनिर्माण के लिए 3 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक रामपाल वर्मा ने बताया कि तीनों परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- हरदोई में किशोरी को सांप ने काटा, 10 मिनट में लगे 10 एंटी स्केन वेनम