विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में किशोरी को सांप ने काटा, 10 मिनट में लगे 10 एंटी स्केन वेनम

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:43 PM (IST)

हरपालपुर के सेमरिया गांव में एक किशोरी को सांप ने काट लिया, जिसके बाद सीएचसी में दिए गए 10 एंटी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. किशोरी को सांप ने काटा, एंटी वेनम बेअसर.

  2. हरपालपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

  3. किशोरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

संवाद सूत्र, हरपालपुर। जहरीले सांपों के जहर पर एंटी स्नेक बेनम बेअसर साबित हो रहे हैं। सेमरिया गांव में मंगलवार को एक किशोरी को सांप ने काट लिया। सीएचसी में 10 मिनट में लगाए गए 10 एंटी स्नेक वेनम बेअसर हा गए। चिकित्सकों ने हालत बिगड़ने पर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

हरपालपुर के ग्राम सेमरिया की लाईबा मंगलवार की दोपहर स्कूल से लौटने के बाद घर में पड़े तख्ते पर लेटी थी। उसी दौरान तलबे में सांप ने काट लिया। मां शबाना सोकर उठीं उसने लाईबा की हालत बिगड़ती दिखी। दाहिने पैर के तलबे पर सांप के दांतों के निशान थे।

शाेर मचाने पर स्वजन मौके पर पहुंचे,वह लोग लाईबा को सीएचसी लेकर आए। चिकित्सक हसानुद्दीन ने उपचार शुरू किया। चिकित्सक के अनुसार करीब 10 मिनट में उन्होंने 10 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए।

यह भी पढ़ें- रायबरेली के AIIMS में बढ़ेंगी फैसिलिटी, अब इमरजेंसी में भी होगा मरीजों का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे; जल्द मिलेगी सुविधा

लगातार होश में रखने के लिए 10 मिनट के अंदर परिवारीजन ने 80 से ज्यादा थपकियां भी दीं। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर शाम को लाईबा को मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और परिवारीजन परेशान हैं।