हरदोई में तालाब में मिला लापता बच्चे का शव, परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप
हरदोई के जयराजपुर गांव में लापता सात वर्षीय बालक शिवा का शव तालाब में मिला। स्वजनों ने हत्या का आरोप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
सात वर्षीय बालक शिवा का शव तालाब में मिला।
स्वजनों ने बालक की हत्या का आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई।
जागरण संवाददाता, हरदोई। शाम से लापता बालक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर तालाब में पड़ा मिला। स्वजन का कहना है कि बालक के कान से खून बह रहा था,पैर में खरोच के निशान थे। वह लोगों ने गांव के एक व्यक्ति पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। रंजिश होने से इनकार किया है। पुलिस पैर फिसलने से डूबने से मौत होना मानकर जांच कर रही है।
टड़ियावां के ग्राम जयराजपुर के विनय का सात वर्षीय बेटा शिवा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। स्वजन के अनुसार सोमवार की शाम पड़ोस के एक बच्चे के साथ खेलने गया था। देर शाम तक शिवा घर नहीं लौटा,वह लोगों ने खोजबीन शुरू की,लेकिन कुछ पता नहीं चला,साथ में गए बच्चे से पूछने पर उसने भी कोई जानकारी नहीं दी।
मंगलवार की सुबह वह लोग तलाश कर रहे थे, उसी समय गांव के बाहर बाग में एक तालाब में शिवा का शव पड़ा मिला। विनय के अनुसार नाक से खून बह रहा था,पैर में खरोंच के निशान थे। वह लोगों ने एक व्यक्ति पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की,फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई,चोटों का रिपोर्ट में उल्लेख नहीं है। थाना प्रभारी इख्तियार हुसैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से गिरकर तालाब में डूबने से मौत हुई है।
