हरदोई में बदलेगा राशन सिस्टम, 225 नए मॉडल अन्नपूर्णा भवनों को मिली मंजूरी
सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए हरदोई में 225 मॉडल अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना खाद्य ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
हरदोई में 225 मॉडल अन्नपूर्णा भवन बनेंगे।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली का होगा आधुनिकीकरण।
विभागीय बजट, मनरेगा से होगा निर्माण।
जागरण संवाददाता, हरदोई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अत्याधुनिक रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। वर्ष 2026-27 के तहत जिले भर में 225 माडल अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना खाद्य एवं रसद विभाग को भेज दी गई है। त्रिस्तरीय बजट व्यवस्था के तहत बनने वाले इन भवनों में से 150 का निर्माण विभागीय बजट, 73 का मनरेगा और 2 का राज्य वित्त आयोग के सहयोग से होगा।
योजना को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने अपर आयुक्त को पत्र लिखकर 150 भवनों के बजट आवंटन की मांग की है। अधिकारियों की माने तो जिले के राशन कार्डधारकों को अब और बेहतर सुविधाओं के बीच खाद्यान्न मिलेगा।
