विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में 1494 गरीब बेटियों के हाथ पीले कराएगी सरकार, सामूहिक विवाह योजना के तहत डीएम ने तय की जिम्मेदारी

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM (IST)

हरदोई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1494 गरीब बेटियों की शादी की तैयारी शुरू हो गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. हरदोई में 1494 गरीब बेटियों की शादी की तैयारी।

  2. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलेगा लाभ।

  3. डीएम ने सत्यापन और पारदर्शिता के दिए सख्त निर्देश।

जागरण संवाददाता, हरदोई। बेटियों के हाथ पीले करने की चिंता में डूबे गरीब बाबुलों के लिए राहत भरी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के जरिए जिले के 1494 गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की तैयारी शुरू हो गई है।

जिलाधिकारी ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लाक और निकायवार लक्ष्य तय करते हुए सभी बीडीओ और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष और पारदर्शी सत्यापन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा।

शासन के निर्देश पर विकास खंडों और निकायों को लक्ष्य का आवंटन भी कर दिया गया है। जिले के 19 विकास खंडों में कुल 1362 और 13 नगर पालिका व नगर पंचायतों में कुल 132 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

नगर पालिका हरदोई, संडीला, शाहाबाद व पिहानी के लिए 10-10 से 12 का लक्ष्य, जबकि नगर पंचायतों बिलग्राम, मल्लावां, कछौना आदि को 10-10 का लक्ष्य दिया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि जिले में सामूहिक विवाह के 22, 23, 24 व 25 अगस्त की संभावित तिथि घोषित की गई है।

विकास खंड वार लक्ष्य

ब्लाक लक्ष्य
अहिरोरी 91
बावन 83
बेहंदर 65
भरावन 72
भरखनी 78
बिलग्राम 80
हरियावां 65
हरपालपुर 66
कछौना 62
कोथावां 68
माधौगंज 70
मल्लावां 50
पिहानी 80
सांडी 64
संडीला 78
शाहाबाद 70
सुरसा 80
टडियावां 70
टोडरपुर 70

अपात्रों के चयन पर रहेगी सख्त रोक

सभी बीडीओ और अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। पात्र आवेदकों के आवेदन आनलाइन पोर्टल https://cmsvy.upsdc.gov.in पर दर्ज कराकर भौतिक सत्यापन सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी स्थिति में अपात्र व्यक्ति का चयन न हो, और पात्र जोड़ों को समय रहते सूचित कर पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

-अनुनय झा, डीएम

 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की 60 हजार रुपये धनराशि दूसरों के खातों में भेज दी, लाभार्थी परेशान