Move to Jagran APP

बेटियों की शिक्षा पर दिया जाए जोर

महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया जाए और बालिकाओं को शत प्रतिशत शिक्षा दिलाई जाए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:20 AM (IST)
बेटियों की शिक्षा पर दिया जाए जोर
बेटियों की शिक्षा पर दिया जाए जोर

हरदोई : महिलाओं की सुरक्षा और बालिकाओं को शत प्रतिशत शिक्षा दिलाई जाए। महिलाएं शिक्षित होगी तभी समाज में कुरीतियां कम होगी और समाज को सही दिशा मिल सकेगी। सरकार को महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

loksabha election banner

देश में महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। इसके लिए उनकी शिक्षा पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिए। रेनू शुक्ला का मानना है कि बालिकाओं शत प्रतिशत शिक्षित किया जाए। उनको शिक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जाए। जिले में उच्च व तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था की जाए। कविता त्रिपाठी का कहना है कि महिला के शिक्षित होगी तो समाज को सही दिशा मिलेगी। वह परिवार के लोगों को शिक्षित करने में सहयोग करेंगी। रिया मिश्रा का मानना है कि देश के विकास के महिलाओं को आगे लाया जाए। इसके लिए सबसे जरूरी है उनकी शिक्षा इस पर जोर दिया जाए। महिलाओं के शिक्षा का प्रतिशत बढ़ाया जाए और उसके लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराएं जाए। ममता दुबे ने बताया कि जब महिला शिक्षित होती है तो वह अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दे सकती है। बच्चों को शिक्षित व संस्कार बन बनाने में महिला का योगदान रहता है। घर की महिला अगर शिक्षित है तो परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग कर सकती है और समाज में फैली बुराइयों का विरोध भी कर सकती है। इसलिए आज के युग में महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया जाए और उनको शिक्षित किया जाए। ताकि समाज व देश में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.