Move to Jagran APP

कार्यक्रमों ने गणेश उत्सवों की बढ़ाई रौनक

हरदोई : नगर में चल रहे गणेश उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं के आयोजन के कारण्

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 11:00 PM (IST)
कार्यक्रमों ने गणेश उत्सवों की बढ़ाई रौनक
कार्यक्रमों ने गणेश उत्सवों की बढ़ाई रौनक

हरदोई : नगर में चल रहे गणेश उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं के आयोजन के कारण कारण इसकी रौनक बढ़ गई।

loksabha election banner

गजानन महोत्सव वंशीनगर के द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में शुक्रवार को ब्रज की शहनाई का स्पेशल प्रोग्राम हुआ। सुबह गणेश जी की आरती हुई। भगवान गणेश का पूजन फल, मिष्ठान के साथ किया गया। शाम को श्रीकृष्ण रसिक हाजी शहनाई पार्टी द्वारा ब्रज की शहनाई कार्यक्रम चला। संस्था अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को प्रात: वंदन वैदिक पूजा व नित्य आरती के बाद फैंस ड्रेस प्रतियोगिता,ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हरदोई के महाराजा के दरबार में श्री विनायक समिति की ओर से गणेश जन्मोत्सव मनाया गया। स्वास्थ्य शिविर में डा.अमित मिश्रा व कपिल श्रीवास्तव ने दवा वितरित की।हृदय रोग विशेषज्ञ अमित शर्मा ने 57 मरीज देखे एक मरीज को लारी रेफर कर दिया। पूर्व माहेश्वरी, नितिन दीक्षित, राजीव गुप्ता, जुमना सेठ, पुनीत गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।

श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सर्राफा कमेटी की ओर से सुबह की पूजा में मुख्य यजमान मनीष रस्तोगी, रानू मेहरोत्रा, लक्ष्मण मराठा, भगवान मराठा रहे। मराठा मंडल के सदस्यों ने मराठी भाषा में आरती की। शाम 5 बजे 5 बजे शिवजी का अभिषेक शाहजहांपुर से आए विशेष पुजारियों द्वारा कराया गया। शाम की आरती 8.30 बजे शुरू हुई। प्रदीप रस्तोगी, भोला रस्तोगी, पोला रस्तोगी, अर्जुन मेहरोत्रा, नीरज कपूर आदि मौजूद रहे।

श्रीमानस मंच सुंदरकांड परिवार की ओर से सराय थोक पूर्वी मोहल्ले में तृतीय गणेश उत्सव में सुबह व शाम की आरती के साथ पूजन किया गया। मेढ़क दौड़ नीबू व जलेबी दौड़, म्यूजिकल, चेयर रेस , रंगोली व प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीमंगल मूर्ति सेवा समिति की ओर से मेहंदी व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे व शाम 9 बजे आरती की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.