सरकारी धनराशि में हेरफेर का आरोप
हरदोई : टड़ियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत फुकहा में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का आ
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:00 PM (IST)
हरदोई : टड़ियावां विकास खंड की ग्राम पंचायत फुकहा में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई है। ग्रामीण उदय प्रताप आदि ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016-17 में कुल 254 लाभार्थियों के शौचालय का पैसा आया था, लेकिन 43 के नहीं बने हैं। वर्ष 2016-17 में आवास के लिए धनराशि आई थी, आवासों का निर्माण पूरा नहीं हुआ और धनराशि में खेल किया गया। वर्ष 2015 व 2016-17 में चौदवें वित्त व तेरहवें वित्त के दौरान कराए गए कार्यों की जांच कराई जाए। शिकायती पत्र में 2016-17 में धनराशि में हेरफेर किया गया उनकी सूची भी संलग्न है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें