पुलिस पर हमला कर बवाल करने वाले चार गिरफ्तार
द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र द्घश्रह्वह्म ड्डह्मह्मद्गह्यह्लद्गस्त्र
भरावन : अतरौली थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के मामले में शव रखकर जाम लगाने और पुलिस टीम पर पथराव करने पर 21 लोगों के विरुद्ध विभिन्न मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम बकवा के पश्चिम में मंगलवार को बाग में ग्राम नरियाखेड़ा निवासी अशोक का शव लटका मिला था। परिजनों ने अशोक की हत्या का आरोप लगाया था और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार शाम अतरौली-माल मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस टीम उन्हें समझाने पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक सन्तोष तिवारी के साथ पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पहले पुलिस ने 10 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी, लेकिन अब उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 21 नामजद व कई अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न मामला दर्ज किया है। गुरुवार को खूबराम, पार्वती, रामदुलार, प्रेमकली निवासीगण नरियाखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अशोक के पिता का कहना है कि 23 मई को अशोक ई रिक्शा लेकर घर से गया था। ग्राम नेवादा मे ग्राम हाजीपुर निवासी मिटेस से रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट हुई थी और अशोक से ई रिक्शा छीन लिया। इसके बाद से अशोक गायब हो गया था। उन लोगों ने रिपोर्ट लिखाने व मुआवजा दिलाने की मांग रखी थी। मगर पुलिस ने किसी की बात सुनी नहीं और लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इससे नाराज लोगों ने ईट पत्थर चला दिया।