गंगा चेतावनी ¨बदु पर, गर्रा में 8 सेमी बढ़ा जलस्तर
हरदोई : बुधवार को गंगा के जलस्तर ने चेतावनी ¨बदु को छू लिया। 15 सेंटीमीटर जलस्तर में वृि
हरदोई : बुधवार को गंगा के जलस्तर ने चेतावनी ¨बदु को छू लिया। 15 सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि के साथ गंगा 136.60 मीटर पर प्रवाहित हो रही हैं। गर्रा में 8 सेंटीमीटर जलस्तर की वृद्धि दर्ज की गई और जलस्तर 145.45 मीटर पर दर्ज किया गया। रामगंगा अभी 134.00 मीटर पर प्रवाहित हो रही हैं। माना जा रहा है कि रामगंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई तो प्रभावित क्षेत्र के गांवों की ओर पानी रुख करेगा। जिससे बाढ़ के हालात बन जाएंगे और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं।
लगातार हो रही बारिश के साथ ही नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने का क्रम जारी है। नरौरा बांध से 1 लाख 47 हजार 395 क्यूसेक और हरिद्वार से 46 हजार 523 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे जिले में प्रवाहित हो रही नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा एडीएम विमल कुमार अग्रवाल का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि खतरे के संकेत हैं। सभी एसडीएम से कहा गया है कि वह लगातार जलस्तर एवं क्षेत्र पर नजर बनाए रखें।