कांग्रेस की जीत पर आतिशबाजी, बांटी मिठाई
हरदोई : कांग्रेस के पंजे ने तीन राज्यों में परचम लहराया तो जिले के कांग्रेसी भी खुशी में झ्
हरदोई : कांग्रेस के पंजे ने तीन राज्यों में परचम लहराया तो जिले के कांग्रेसी भी खुशी में झूम उठे। कांग्रेस की जीत पर पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष व प्रदेश सचिव ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ¨सह ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता ने कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त किया है। देश का मजदूर, किसान, आम आदमी कांग्रेस के साथ खड़ा हो गया है। राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ढोल नगाड़े, आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। रामेश्वर प्रसाद, नेतम भारतीय, गुफरान कौसर, पूर्व विधायक खालिद गौरी, अजय ¨सह, बृजराज दीक्षित , अभिषेक पटेल, साधू ¨सह सोमवंशी, सत्यबोध प्रकाश, डा.श्याम प्रकाश शुक्ला, अजीत ¨सह चंदेल, जमील अहमद अंसारी, सुनीता मित्रा, शशिबाला वर्मा, उत्कर्ष दीक्षित, पीपी वर्मा, देवेंद्र शर्मा, दान बहादुर सिह, सुभाष पाल, आशेष ¨सह,चंद्रकांत अग्निहोत्री,जावेद खां, देवदत्त कोरी, नरेंद्र वर्मा, शिवकुमार, शिवलाल वर्मा, सरोज कुमार, विदेश दीपक गुप्ता, दीपेंद्र ¨सह आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ पाली में कांग्रेस नेता अनुपम दीक्षित ने जश्न मनाया।