Move to Jagran APP

336 करोड़ के 159 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

-उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने 58 कार्यों का लोकार्पण और 101 कार्यों का किया शिलान्यास

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 11:13 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 11:13 PM (IST)
336 करोड़ के 159 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

हरदोई : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां 336.69 करोड़ लागत की 159 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने साथ ही इसके विधायकों के प्रस्ताव पर करीब 231 किलोमीटर लंबी सड़कों के लिए 346 करोड़ के कार्यों की घोषणा भी की। कहा कि जल्द इन कार्यों की स्वीकृति और निर्माण के लिए बजट जारी होगा।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर से आने का कार्यक्रम था। बारिश के चलते वह सड़क मार्ग से दोपहर करीब 1.40 बजे रसखान प्रेक्षागृह पहुंचे। उन्होंने मंच से ही जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद व विधायकों के साथ इलेक्ट्रिक बटन दबाकर 159 शिलापट का अनावरण किया। लोक निर्माण विभाग की करीब 56 किमी लंबी 51.93 करोड़ की लागत वाली निर्मित 52 सड़कों का लोकार्पण किया। 8.43 करोड़ की लागत के छह लघु सेतु का भी लोकार्पण हुआ।

बताया गया कि 211.94 करोड़ लागत की 89 सड़कों, 19.00 करोड़ लागत के 11 लघु सेतु और 45.39 करोड़ लागत के रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की आधारशिला रखी।

सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत विकास किया है। मांग की कि बघौली चौराहा से प्रतापनगर मार्ग का नवीनीकरण कराया जाए। सांसद अशोक रावत ने क्षेत्र में और सड़कों की आवश्यकता बताई। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, आशीष कुमार सिंह आशु, रामपाल वर्मा, प्रभाष कुमार, रजनी तिवारी, राजकुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल ने क्षेत्र विकास के लिए सड़कों की मांग की। उपमुख्यमंत्री को विभाग की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। संचालन निमिषा माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पीके वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रमहिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा, नगर पालिका के परिषद के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सपा छोड़, भाजपा में इुए शामिल : उपमुख्यमंत्री ने सपा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य वेदराम कुशवाहा, रामाधार, प्रधानी आशीष मिश्रा आदि को पार्टी में गमछा ओढ़कार शामिल किया।

अक्टूबर में होगा पुल का शिलान्यास

अर्जुनपुर निर्माण के शिलान्यास का भी उपमुख्यमंत्री के सामने मामला रखा गया तो उन्होंने कहा कि वहीं पर आकर शिलान्यास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.