सीएचसी प्रभारी के निलंबन का चिकित्सकों ने जताया विरोध
स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल स्त्रश्रष्ह्लद्गह्मह्य श्चह्मश्रह्लद्गह्यह्ल
हरदोई : संडीला सीएचसी प्रभारी के निलंबन को लेकर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताया। चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. स्वामी दयाल ने नयागांव स्थित 100 शैय्या अस्पताल में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सीएचसी प्रभारी संडीला शरद वैश्य के निलंबन के विरोध में यह विरोध एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद पुन: बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान सभी चिकित्सक कोविड-19 से संबंधित कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद जिला अस्पताल और सीएचसी पर सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार दीक्षित, डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. शैलेंद्र शुक्ला बैठक में मौजूद रहे।
चिकित्सकों ने किया विरोध तो डीएम के समर्थन में उतरे लोग
हरदोई: संडीला सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य के निलंबन पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. स्वामी दयाल ने पूरे प्रकरण के पीछे जिलाधिकारी और चिकित्सकों के बीच हुई बहस को कारण बताते हुए डीएम के स्थानांतरण की मांग उठाई। लेकिन जैसे ही जिले में चिकित्सकों के विरोध की खबर फैली, बहुत से लोग डीएम के समर्थन में उतर आए। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना था कि चिकित्सक के विरुद्ध अनियमितताओं पर कार्रवाई हुई है, लेकिन बचाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं।