विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ-दीपावली पर घर जाने वालों को रेलवे का तोहफा, हरदोई से होकर चलेगी अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा पूरी रूट

Published: Tue, 15 Sep 2026 04:11 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के लिए अमृतसर से बरौनी जंक्शन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जिसका ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी होगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन दीपावली-छठ पूजा के लिए चलेगी।

  2. हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा।

  3. त्योहारों में पंजाब-बिहार यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प।

जागरण संवाददाता, हरदोई। दीपावली और छठ पूजा नजदीक आते ही ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच जिले के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए अमृतसर जंक्शन से बरौनी जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

इस ट्रेन को हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। इससे पंजाब और बिहार की ओर सफर करने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेनों के अलावा एक और विकल्प मिल सकेगा।

रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार 04668 अमृतसर-बरौनी जंक्शन स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। ट्रेन अमृतसर से रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8 बजकर 53 मिनट पर हरदोई पहुंचेगी।

यहां दो मिनट रुकने के बाद 8 बजकर 55 मिनट पर बरौनी की ओर रवाना हो जाएगी। इसी तरह वापसी में 04667 बरौनी जंक्शन-अमृतसर स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। बरौनी से लौटने वाली ट्रेन रात 11 बजे हरदोई स्टेशन पहुंचेगी और 11 बजकर दो मिनट पर अमृतसर के लिए रवाना होगी।

बरेली मुरादाबाद समेत अन्य कई प्रमुख स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

त्योहारों के लिहाज से इस ट्रेन का ठहराव हरदोई के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में नौकरी तथा कारोबार करने वाले लोग दीपावली और छठ पर बड़ी संख्या में अपने घर बिहार और पूर्वांचल की ओर लौटते हैं।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

इसी तरह त्योहार खत्म होने के बाद वापस पंजाब जाने वालों की संख्या भी अचानक बढ़ जाती है।ऐसे में स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सीट मिलने के विकल्प बढ़ेंगे और कुछ हद तक नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सरयू नदी की खोज के लिए सैटेलाइट और रोवर तकनीक का सहारा लेगा विभाग, होगा वैज्ञानिक सर्वे

ट्रेन के निर्धारित परिचालन में 20 आईसीएफ कोच शामिल हैं, जिनमें एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच भी बताए गए हैं। अमृतसर से चलकर ट्रेन हरदोई के अलावा शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर आगे जाएगी।